अजेय
- 55 Posts
- 275 Comments
आया होली का त्योहार लाया खुशियों की बौछार, आया होली का त्योहार
संग मिल बैठेंगे चार यार रामू बिरजू, मोलहे, काली
आज खुशी का मौका है भइया हो जाये बोतल खाली
विश्वनाथ, करिया और घिसियावन भी ठण्डई खूब उडाए
छोट-बड़े सब होलियार बन गये घिस-घिस रंग लगावें
पूड़ी, सोहारी, गुछिया, मालपुआ की जमकर हुई छकाई
रास-रंग की मस्ती में कोऊ छोटा न बड़ भाई
अबीर-गुलाल संग गले मिल रहे चाचा, भैया, ताऊ
रंगों के त्योहार में सबमें मस्ती छायी
यारी का रंग चटख हो गया छोड़ दुश्मनी भाई
आओ दिल से दिल मिलाएं हिन्दू-मुस्लिम हों या सिख इसाई
आया होली का त्योहार लाया रंगों की बौछार
Read Comments